पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राजधानी सहित प्रदेशभर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के पूर्वी इलाकों में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार आ रही है। पूर्वी इलाकों में अब भी लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होने की संभावना है।
-आर्द्रता अधिक होने के कारण 37.6 डिग्री का तापमान 41 डिग्री तक महसूस हो रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री पर होने के कारण रात में भी तेज गर्मी महसूस होने लगी है। पटना सहित गया, भागलपुर और पूर्णिया का तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेशभर में तेज धूप के कारण दोपहर में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।
- राजधानी सहित प्रदेशभर में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। बिहार के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी इलाकों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं।
- मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर पड़ने के बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है। बिहार में अगले 10 दिनों तक तेज गर्मी की संभावना है। तापमान अधिकतम स्तर पर जा सकता है। बारिश के आसार नहीं हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.