पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तूफान ‘सागर’ स खतरा: हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में आज आंधी का अलर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर/पानीपत.  यमन की खाड़ी से उठा समुद्री चक्रवात 'सागर' सोमालिया तट पहुंच चुका है। इसके असर से रविवार को केरल, लक्षद्वीप सहित दक्षिण हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ उत्तर भारत में अांधी- तूफान का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की कि अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थित बनी हुई है। 

 

 

आज किन राज्यों में है आंधी-तूफान का खतरा?

- दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू- कश्मीर और आसपास के इलाकों में आज आंधी के साथ ही तूफान आ सकता है। 

 

आज किन राज्यों में है बारिश और तूफान का अलर्ट?

- केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड अौर बिहार में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

उत्तर प्रदेश में आंधी से तीन की मौत

- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार शाम आंधी चलने से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन हफ्ते से देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम खराब हो चुका है। इसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

पंजाब के कई हिस्सों में चली धूलभरी आंधी

- पहाड़ों पर मौसम में बदलाव और सूबे में बढ़ते तापमान के बीच शनिवार दोपहर धूलभरी आंधी के साथ कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। लगभग आधा घंटा तक विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के बाद पंजाब में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। पारा 42 के पार पहुंचेगा। गर्मी बढ़ेगी और कुछ इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।  

 

 दिल्ली में चलीं तेज हवाएं और हैदाराबार में आंधी-तूफान

- अरब सागर के पास यमन देश में मौसम का सिस्टम बनने के बाद उठा चक्रवाती तूफान गुरुवार को दिल्ली पहुंचा। इससे दिल्ली में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदला और इस दौरान करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में आंधी-तूफान से 162 पेड़ उखड़ गए। इस दौरान ग्रेटर हैदराबाद में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई थी।

 

खबरें और भी हैं...