पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। इस साल का दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) 20 अप्रैल को मुंबई में होगा। इस फेस्टिवल में प्रिंस नरुला, युविका चौधरी और रोहन मेहरा स्पेशल गेस्ट होंगे।
प्रिंस नरुला इंडियन मॉडल, एक्टर और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। वे तीन रियलिटी शो एमटीवी रोवडीज X2, MTV Splitsvilla 8 और बिग बॉस 9 के विनर रहे हैं। वे इन दिनों एंड टीवी पर आ रहे ‘बडो बहू’ में लकी का रोल प्ले कर रहे हैं। युविका चौधरी फिल्म एक्ट्रेस हैं जो ओम शांति ओम, समर 2007 और तो बात पक्की जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रोहन मेहरा भी इंडियन एक्टर और मॉडल हैं।
इस इवेंट में इंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। यह फेस्टिवल क्रिएटिविटी को पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है।
यह इवेंट उपस्थित हस्तियों के सामने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सम्मानित करने और इसकी क्रिएटिविटी को एप्रीशिएट करने का यूनिक इनिशिएटिव है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.