रिलिजन डेस्क. शनिवार को सूर्य-चंद्रमा द्विर्द्वादश योग बना रहे हैं। राहु-केतु से चंद्रमा पीड़ित होने के कारण ग्रहण योग बन रहा है। वहीं मंगल और राहु-केतु मिलकर अंगारक योग बना रहे हैं। इसके अलावा सूर्य-शनि भी आमने-सामने है। ग्रहों की ये स्थिति हर राशि के लिए भारी रहेगी। इस तरह शनिवार के सितारे नुकसान और विवाद करवा सकते हैं। इनके कारण पूरे दिन किसी न किसी तरह तनाव बना रहेगा। कई लोगों का मन कामकाज में नहीं लगेगा। शनिवार को सितारों के कारण गलत फैसले हो सकते हैं। बहुत से लोगों को अनजाना डर भी परेशान करेगा।
मेष
- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद नहीं मिलने से आप उदास हो सकते हैं। बिजनेस में सितारे साथ देंगे।
- किसी खास मामले में आप ज्यादा शंका न रखें। हर बात को अपने तरीके से देखना बंद करें। अधिकारियों पर गुस्सा करने से बचें।
- आपकी राशि से चौथा चंद्रमा होने के कारण परेशानियां रहेंगी और कामकाज में रुकावटें आ सकती है।
- माता को भी आपकी वजह से परेशानी हो सकती है। चंद्रमा के कारण आपके मन में किसी तरह की शंका या डर बना रह सकता है।
- कुछ मामलों में आप खुद से ही परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू न करें।
- ज्यादा फुर्ति और झुंझलाहट के कारण परेशानी हो सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
क्या करें - किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं।