पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. झिलमिलाते दीपकों के बीच गुलाब व मोगरे के फूलों से सजी रंगोली... नौपत-शहनाई पर बजती केसरिया बालम आओ नी, पधारो म्हारे देस... की धुन और शहर के जाने-माने चेहरों का रेड कारपेट वेलकम...। यह नजारा था दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित जोधपुर महोत्सव के तहत सोमवार को होटल आईटीसी वेलकम में हुए गेट-टुगेदर का।
- भास्कर समूह के निदेशक गिरीश अग्रवाल की उपस्थिति में पूर्व नरेश गजसिंह व महापौर घनश्याम ओझा ने केक काटकर जश्न का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी, एम्स के निदेशक डॉ.संजीव मिश्र, संसदीय सचिव भैराराम सियोल, राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, खादी बोर्ड चेयरमैन जसवंतसिंह बिश्नोई, उप महापौर देवेंद्र सालेचा, निगम में नेता प्रतिपकक्ष राजेंद्र सोलंकी, संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता, कलेक्टर डॉ.रविकुमार सुरपुर, पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़, बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल, डीआईजी रवि गांधी, एसपी सीबीआई हरिश्चंद्र शर्मा, डीसीपी डॉ.अमनदीप कपूर, एसपी एसीबी अजयपाल लांबा, डीआरएम गौतम अरोड़ा, नगर निगम सीईओ ओपी कसेरा, जिला परिषद सीईओ अविचल चतुर्वेदी सहित अनेक हस्तियाें ने शिरकत की। इस मौके पर भास्कर के स्टेट एडिटर लक्ष्मीप्रसाद पंत, आरसीओओ संजय शर्मा व सीओओ निशित जैन भी मौजूद रहे।
आज संजीव कपूर शेयर करेंगे रेसिपी के सीक्रेट
- महोत्सव की अगली कड़ी में मंगलवार को शाम 4 बजे से पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट में किंग ऑफ किचन संजीव कपूर रेसिपी के सीक्रेट शेयर करेंगे।
आज भी ले सकते हैं साबरी ब्रदर्स व गुरु रंधावा के प्रोग्राम के फ्री पास
- भास्कर जोधपुर महोत्सव के तहत 23 मई की शाम देश के नामी कव्वाल उस्ताद सईद साबरी, उस्ताद फरीद साबरी अाैर उस्ताद अमीन साबरी अपने साथी कलाकाराें के साथ मंच पर हाेंगे। साबरी ब्रदर्स "हिना' में "देर ना हाे जाए कहीं देर ना हाे जाए...', "सिर्फ तुम' की "जिंदा रहने के लिए तेरी कसम...' और "परदेस' की "नहीं हाेना था नहीं हाेना था लेकिन..' के रंगाें से चमकेगा। 24 मई को पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा परफॉर्मकरेंगे। इन दोनों प्रोग्राम के निशुल्क पास आज भी पहले आओ पहले पाओ आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच यहां से ले सकेंगे।
1. दैनिक भास्कर, क्राउन प्लाजा, बासनी फ्लाईओवर के पास
2. दैनिक भास्कर सिटी ऑफिस, मानजी का हत्था, पावटा
3. अमर आदेश्वर, होटल द फर्न रेजिडेंसी के सामने, रातानाडा
4. संजय स्टूडियो, सरदारपुरा
ये हैं भास्कर महोत्सव के सहयोगी
महोत्सव के प्रायोजक अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर हैं और सह प्रायोजक सोना सिक्का हैं। वसुंधरा हार्ट केयर पॉवर्ड बाय पार्टनर है। कार्यक्रम के सहयोगी जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होटल द उम्मेद, ओटा- ए हेरिटेज रेस्टोरेंट, पार्क बुटीक, विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल, एनएस पब्लिसिटी, राजस्थान एडवरटाइजिंग, अमरगढ़ रिसॉर्ट, जोधाणा पब्लिसिटी, एवन टेंट हाउस, सोलंकी लाइट एंड साउंड, श्रीराम एसोसिएट एंड सिक्योरिटी, संजय स्टूडियो, गणपति साउंड, गैलेक्सी टूर्स एंड ट्रैवल्स, श्री चामुंडा ऑडियो एंड विजुअल और एटीबी सिक्यूरिटी हैं। रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम है
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.