पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. सनसिटी के लोगों के यह दोहरा जश्न है। एक ओर सूर्यनगरी 560वां स्थापना दिवस मना रहा है वहीं दैनिक भास्कर के जोधपुर में वर्चस्व के 20 साल पूरे हो गए हैं। इस सेलिब्रेशन को भास्कर सात दिन लगातार महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है। यह जश्न 20 मई से शुरू होगा। इसमें कवि सम्मेलन, जश्न-ए-कव्वाली, शाम-ए-गजल, लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट के साथ बैंड परफॉर्मेंस, किचन की बातें और शहर के लिए रन भी होगा। पूरे 8 दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर इन कार्यक्रमों की धूम मचेगी। इस अनूठे एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर, वसुंधरा हार्टकेयर, सोना सिक्का, द उम्मेद, जोधाणा पब्लिसिटी, राजस्थान एडवरटाइजिंग सर्विस, गैलेक्सी टूर्स एंड ट्रेवल और 94.3 माय एफएम सह प्रायोजक हैं।
20 मई: कवि सम्मेलन
देश के नामचीन कवि सुरेंद्र शर्मा के साथ जब प्रदीप चौबे मंच पर हों तो फिर हंसी के फव्वारे छूटना तय है। विनित का जोशीला अंदाज आपकी बाजुओं में जोश भर देगा। संपत सरल का अंदाजे बयां भी हमेशा से ही जुदा रहा है।
24 मई: लाइव कॉन्सर्ट
गुरु ने इस साल ‘हाइरेटेड गबरू’, ‘पटोला’ और ‘कौन नचदी’ से सुपरहिट सॉन्ग देकर अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा दी है। अप्रैल में रिलीज हुए उनके पार्टी नंबर ‘रात कमाल है...’ को 55 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।
22 मई: किंग ऑफ किचन
फूड पर कई टीवी सीरिज के प्रेजेंट कर चुके संजीव की 150 से ज्यादा किताबें बेस्ट सेलर रहीं हैं। संजीव कपूर का सपना भारतीय फूड को दुनिया का नं. 1 फूड बनाने का है और हाल ही में केरला में अपना रेस्तरां शुरू किया है।
25 मई: लाइव बल्लीमारान
अगर आप गीतों को नए अंदाज में सुनने के शौकीन हैं तो आपको बल्लीमारान बैंड को जरूर सुनना चाहिए। इसमें पीयूष गीतों को ऑर्केस्ट्रा के रूप में प्रेजेंट कर रहे हैं और यूथ इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
23 मई: जश्न-ए-कव्वाली
जब सूफी संगीत की बात होती है तो साबरी ब्रदर्स का नाम शिद्दत से लिया जाता है। ‘क्या बे नूर आंखों में भी नूर चमका..’ काफी सुनी जा रही है।
26 मई: शाम-ए-गजल
करीब 32 साल पहले उनकी गाई गजल ‘चिट्ठी आई है...’ सुनने वालों की आंखें आज भी भर आती हैं। कॉन्सर्ट में आज भी श्रोता उनसे यह सुनाने की गुजारिश कर ही देते हैं। पंकज इन दिनों नए एलबम पर काम कर रहे हैं।
27 मई: रन फॉर जोधपुर
10 मई को ही नेहा ने अपने फ्रेंड अंगद बेदी से शादी की है। पिछले साल वे ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘करीब-करीब सिंगल’ में नजर आईं थी। इस साल भी दो मूवी कर रही हैं। नेहा टीवी पर भी एक्टिव हैं। 2016 से एमटीवी रोडीज की गैंगलीडर नेहा एक दूसरा शो भी होस्ट कर रही हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.