पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. सूर्यनगरी के 560वें स्थापना दिवस और जोधपुर में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर व अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से मनाए जा रहे सात दिवसीय जश्न की शुरुआत रविवार शाम हास्य कवि सम्मेलन से होगी। सम्मेलन शास्त्रीनगर स्थित एल्कोबेक्स मैटल्स ग्राउंड पर शाम सात बजे से शुरू होगा।
- इसमें देश के नामचीन हास्य कवि पिछले चार साल के सियासी उथल-पुथल सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर रात 12 बजे तक हास्य रचनाएं पेश करेंगे।
- मंच पर वे कवि होंगे, जो हास्य के नामचीन हस्ताक्षर हैं और गंभीर बात को भी हल्के-फुल्के अंदाज में कहने में माहिर हैं। फिर चाहे सुरेंद्र शर्मा हों, जिनकी उपस्थिति से ही हंसी छूट जाती है या ममता शर्मा जो हास्य को गीतों के जरिए पेश करने के लिए जानी जाती हैं।
- कवि सम्मेलन के संयोजक संपत सरल घटनाक्रम को किस्सों में जोड़कर हास्य पैदा करने में माहिर हैं तो विनीत चौहान राजनीति और देशभक्ति पर अपने जोशीले शब्दों के लिए जाने जाते हैं।
- प्रदीप चौबे का हास्य अंदाज जुदा है और उनकी ‘रेलवे की जनरल बोगी’ वाली कविता आज भी कवि सम्मेलनों में बड़े चाव से सुनी जा रही है।
- वहीं महेंद्र अजनबी की पहचान ही टेंशन भगाने वाले आयुर्वेदिक कवि के रूप में है।
शहरवासियों का उत्साह चरम पर, आज सुबह 10 से 4 बजे तक ले सकेंगे पास
हास्य कवि सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शहरवासियों में गजब का उत्साह दिख रहा है। पिछले तीन दिन से दैनिक भास्कर की ओर से निशुल्क पास वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार को भी चारों सेंटर्स पर पास लेने वालों की भीड़ लगी रही। अगर आप अभी तक अपना पास नहीं ले पाए हैं तो आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित सेंटर्स सहित आयोजन स्थल से भी पास लिए जा सकते हैं।
अगला आयोजन: 22 मई को संजीव कपूर शेयर करेंगे रेसिपी के सीक्रेट
महोत्सव की अगली कड़ी में 22 मई को शाम 4 बजे से पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट में किंग ऑफ किचन संजीव कपूर रेसिपी के सीक्रेट शेयर करेंगे। फूड पर कई टीवी सीरीज प्रजेंट कर चुके संजीव की 150 से ज्यादा किताबें बेस्ट सेलर रही हैं। संजीव का सपना भारतीय फूड को दुनिया का नं. 1 फूड बनाने का है। उन्होंने हाल ही में केरला में अपना रेस्तरांं शुरू किया है।
...ये 5 दिन भी खास
23 मई: जश्न-ए-कव्वाली में साबरी ब्रदर्स देंगे दमदार प्रस्तुति।
24 मई: लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट में पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा अपना जलवा बिखेरेंगे।
25 मई: लाइव बल्लीमारान बैंड में पीयूष मिश्रा के साथ गुनगुनाएंगे शहरवासी।
26 मई: शाम-ए-गजल में पंकज उधास अपने नगमों से करेंगे मंत्रमुग्ध।
27 मई: रन ऑफ जोधपुर में नेहा धूपिया के साथ दौड़ेंगे शहरवासी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.