पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दैनिक भास्कर खुला मंच: लोगों के सवाल पर झारखंड के मंत्री ने सीधे दिए जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. राजधानी में इन दिनों पानी की जबर्दस्त किल्लत है। सप्लाई वाटर का सिस्टम ट्रैक से उतरा हुआ है और नगर निगम टैंकर से जलापूर्ति करने में फेल हो गया है। ऐसे में सोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में आयोजित खुले मंच कार्यक्रम में लोगों ने नगर विकास मंत्री से पानी के मुद्दे पर सवाल किए। लोगों ने पूछा पाइपलाइन बिछी हुई है, लेकिन आज तक पानी नहीं आया। कब तक पानी देंगे?

 

 

- मंत्री ने कहा जलमीनार की संख्या कम होने से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। अम्रुत योजना से 14 जलमीनार का निर्माण होगा। सात के लिए जमीन का एनओसी मिल गया है। सात का मामला प्रोसेस में है। जल्द ही सभी योजना को क्लब करके टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद ही पूरे शहर को पानी मिलेगा। उन्होंने तत्काल राहत देने पर अपनी असमर्थता जताते हुए कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग मेरे पास नहीं है या नगर विकास विभाग के अन्तर्गत नहीं आता है। 

 

सिटी बसें चलाने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर लाना होगा

रांची, धनबाद, जमशेदपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के नाम पर खरीदी गई सिटी बसों के डंप होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कुछ काम सरकार नहीं कर सकती। सिटी बस चलाने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर को ही लाना होगा। ऑपरेटर के लिए टेंडर निकाला गया है, लेकिन कोई टर्न नहीं हो रहा है। जल्द ही ठोस निर्णय होगा। लाइट मेट्रो की डीपीआर फिर केंद्र सरकार को भेजी गई है। 

 

शहर की सभी कनेक्टिंग और बाईपास सड़कें होंगी चौड़ी

शहर को  जाममुक्त करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अब मुख्य मार्ग से कनेक्टिंग सड़क और बाइपास जैसी सड़कों को भी चौड़ा करने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त को एक लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है। प्राथमिकता के आधार पर नगर विकास विभाग ऐसी सड़कों को बनाएगा, ताकि मुख्य मार्ग जाममुक्त हो सके।

 

 

खबरें और भी हैं...