पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगढ़वा. सदर प्रखंड के खजुरी गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत झारखंड के 252 दलित बहुल वैसे गांव जिसकी आबादी एक हजार है उसका चयन किया गया है। अभियान के तहत गढ़वा जिले के 38 गांवोंं का चयन किया गया है। जिसमे केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को तेज गति से संचालित करना है। 14 अप्रैल से पांच मई तक राज्य भर में ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन्हें गढ़वा में स्वच्छ भारत दिवस पर्व में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांवो मे ग्राम विकास समिति, आदिवासी ग्राम विकास समिति का गठन किया जाना है। जिसकी अध्यक्ष नारी शक्ति होंगी।
उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायतों के मुखिया से ग्राम विकास समिति एवं आदिवासी ग्राम विकास समिति का गठन करने में सहयोग करने का आह्वान किया। ताकि गांवों में स्वशासन की स्थापना हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 67 वर्षों के बाद भी भारत स्वच्छता से वंचित था। इस मामले में पूर्व की केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की थी। लेकिन सत्ता की बागडोर संभालने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था।
प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की पीड़ा को समझते हुए स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन का रूप देने का काम किया है। घर में शौचालय नहीं होने के कारण नारी शक्ति को ज्यादा पीड़ा होती थी। उन्हें शौच जाने के लिए सुबह व संध्या होने का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की पीड़ा को समझते हुए उसे पूरे देश को ही खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया है।
2 अक्टूबर तक पूरा प्रदेश होगा ओडीएफ
मुख्यमंत्री ने कहा गढ़वा जिला में छह प्रखंडों को खुले में शौच से मुक्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले को भी दो अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त हो जायेगा। स्वच्छ भारत अभियान में नारी शक्ति भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। झारखंड मे महज 10 फीसदी घरो में शौचालय की व्यवस्था थी। लेकिन आज 75 फीसदी घरो में शौचालय का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के छह जिले को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। आगामी दो अक्टूबर तक गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड को खुले मे शौच से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी से लेकर जल सहिया, स्वच्छता ग्रही, रानी मिस्त्री आदि लोग लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वर अय्यर तथा झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अराधना पटनायक, गढ़वा जिला की उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा सहित अभियान से जुड़ी हुई महिलाओं की लीडरशिप में अभियान आज साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2020 तक सूबे के सभी गांवों के हर घर में पेयजलापूर्ति योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रोडमैप तैयार कर तेजगति से कार्य किया जा रहा है। गढ़वा जिले मे भी नीर निर्मल परियोजना के तहत घरों मे पानी आपूर्ति करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं।
समारोह में सहिया को चेक का िकया गया िवतरण
समारोह के दौरान खजुरी गांव की एसएचजी समूह की जल सहिया किरण देवी को एवं सूर्यमुखी गुलाब आजीविका एसएचजी को कुल एक करोड़ एक लाख का चेक वितरण किया। वहीं बबिता देवी व अन्य को हैंड वास युनिट कीट प्रदान किया गया। जबकि भंडरिया प्रखंड की एसएचजी की सदस्य शशि सोरेन को अभियान चलाकर शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र आदि देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। वहीं भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत केे मुखिया राजेश कुमार गुप्ता को भी कम अल्प समय मे शौचालय निर्माण कराकर पंचायत को खुले मे शौच से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव अराधना पटनायक ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पिछले 14 अप्रैल से आगामी पांच मई तक स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत गढ़वा में भी बुधवार को उक्त समारोह का आयोजन किया गया है। झारखंड के अनुसूचित बहुत 252 गांवों का चयन किया गया है जिसमे 113 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कर लिया गया है शेष बचे गावों को भी ओडीएफ करने के लिए तेज गति से शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 मे बारह लाख शौचालय का निर्माण कार्य हुआ है आगामी दो माह मे चार लाख शौचालय निर्माण कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद बीडी राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, केंद्रीय सचिव परमेश्वर अय्यर, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव अराधना पटनायक, स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक राहुल शर्मा, आयुक्त राजीव अरूण एक्का,उपायुक्त डा नेहा अरोड़ा,पुलिस अधीक्षक मो अर्शी,अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य शिवधारी राम,जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष सिद्देश्वर लाल अग्रवाल, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.