पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहिदपुर(मध्यप्रदेश). ग्राम नाग गुराड़िया में शनिवार रात निकल रही एक बरात को सवर्ण वर्ग के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर अड़ाकर रोक दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया गया। इस दौरान बरात पर पथराव भी हुआ और कुछ लोगों से मारपीट की गई। बरात निकाल रहे लोगों ने काफी समझाया तब उन्हें कहा गया कि यहां से पैदल जाओ। काफी दूर तक पैदल जाने के बाद दूल्हा फिर घोड़ी पर सवार हुआ।
कहा- हमारे सामने घोड़ी पर नहीं बैठ सकते
- जानकारी के अनुसार शनिवार रात को नाग गुराड़िया में चंदरलाल चौहान की पुत्री विष्णु बाई की शादी थी। ग्राम कोयल से सीताराम चौहान पुत्र संजय की बरात लेकर आए थे।
- चौहान ने बताया रात 10 बजे ग्राम में बरात निकाली जा रही थी। विक्रम लाल ने बताया बरात निकल रही थी, तभी सवर्ण वर्ग के कुछ लोगों ने पथराव कर मारपीट शुरू कर दी। बरात के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। जातिसूचक शब्द कहते हुए दूल्हे संजय को घोड़ी से उतार दिया। काफी समझाने के बाद उन्होंने कहा यहां से पैदल ही जाना होगा। हमारे सामने घोड़ी पर नहीं बैठ सकते। सभी मान गए और दूल्हा संजय पैदल ही दूर तक गया। आगे जाकर घोड़ी पर सवार हुआ।
अगले दिन थाने गए, तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डायल 100 को फोन करने के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। फिर भी हमारी सुनवाई न करते हुए दबाव बनाया। अगले दिन थाने गए, तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर समाज के लोगों ने एसडीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसडीएम गोमे ने भी मामले में जांच कर दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.