पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. जोधपुर-बाड़मेर नेशनल हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घायलों को फौरन जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कैसे हुआ हादसा ?
- जानकारी के मुताबिक, जिले के भांडू गांव के पास ये भयानक हादसा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे स्कॉर्पियो, पिकअप वैन और एक कार में टक्कर हो गई।
- भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे लोगों को हिलने तक का मौका नहीं मिला। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीन की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।
पिकअप वैन की गलती से हुआ हादसा
- जोधपुर से नारियल लेकर बाड़मेर जा रही एक पिकअप तेज गति के कारण भांडू के निकट बेकाबू हो गई और सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मारते हुए उसके पीछे आ रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गई।
- पिकअप इतनी तेजी के साथ स्कॉर्पियो से भिड़ी कि उसके ऊपर चढ़ उलट गई। साथ ही यह स्कॉर्पियो में बुरी तरह से फंस गई। पिकअप में भरे नारियल पूरी सड़क पर फैल गए।
- एक के बाद एक हुई जोरदार टक्कर की आवाज सुन भांडू चौराहे पर खड़े लोग भी सहम उठे। बाद में उन्हें माजरा समझ आया और बचाव के लिए दौड़ पड़े।
- पिकअप की टक्कर से कार पूरी तरह से बिखर गई। इसमें सवार एक युवक का शव बाहर लटक रहा था। जबकि इसके साथ सवार एक महिला बचाव के लिए चिल्ला रही थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.