पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Danish Used To Deliver Food To Protesters In Shaheen Bagh

शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को खाना पहुंचाता था दानिश, तभी से नजर में था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईएस से जुड़े जहान जैब सामी के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग पांच नाम से एक्टिव था। इन अकाउंट के माध्यम से वह लोगों में सरकार को लेकर नफरत का जहर घोल रहा था और सभी को सीएए कानून के विरुद्ध एकजुट होकर मोर्चा खोलने के लिए एकजुट किए हुए था। जिन पांच नाम से उसने अकाउंट बना रखे थे, उनके नाम जहानजैब सामी, दाऊद इब्राहिम, जैब, अबु मोहम्मद अल हिंद और अबु अब्दुल्ला है। बहरहाल, स्पेशल सेल की एक टीम इन पांच अकाउंट की डिटेल खंगालने में लगी है। वहीं, दूसरी तरफ इस दंपति से सोमवार को स्पेशल सेल के ऑफिस में एनआईए की टीम ने भी गहन पूछताछ की है। रविवार को जामिया नगर इलाके से ख्ुरासान मॉड्यूल से जुड़े दंपति जहानजेब सामी औरउसकी प|ी हिना को गिरफ्तार किया गया था। यह दंपति पिछले कुछ महीनों से काफी सक्रिय था, जो एक विशेष समुदाय के लोगों को सीएए और सरकार के खिलाफ भड़काने में लगा था। खुरासान अफगानिस्तान का ऐतहासिक इलाका है, जिसमें अफगानिस्तान और ईरान के हिस्से शामिल थे। आईएस खुरासान में तालिबान छोड़ने वाले और विदेशी लड़ाके दोनों ही शामिल है। सामी ने बीटेक और उसकी प|ी हिना ने एमसीए कर रखा है। दोनों ने लव मैरिज की है। हिना इस्लामिक स्टेट की मैगजीन में भी लिखती थी। कश्मीर में इंटरनेट बंद होने के बाद दोनों दिल्ली आ गए थे। इनके पास से जो मैटेरियल मिला है, वह एक विशेष समुदाय को काफी भड़काने वाला है। दिल्ली में दंगे के दौरान लोगों को उकसाने के इरादे से पाकिस्तान से खूब वीडियो अपलोड कर वायरल किए गए।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम से थे 5 अकाउंट, पीएफअाई से खंगाला जा रहा लिंक

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

पुलिस की स्पेशल ने दिल्ली दंगा मामले में पाॅप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के जिस सदस्य दानिश को गिरफ्तार किया है वह त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। राजधानी में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान वह लोगों में नफरत फैलाने के साथ गलत प्रचार करने में लगा था। मामले की गंभीरता को देख दानिश से पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम भी लोधी रोड स्थित ऑफिस पहुंची, जहां इससे हरेक एंग्ल को ध्यान में रख पूछताछ की गई। जांच एजेन्सियां अब यह पता लगाने में लगी है कि क्या विरोध प्रदर्शनों को लेकर पीएफआई ने फंडिंग की थी। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया दिल्ली में पिछले कई महीने से नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। जांच के दौरान पुलिस को दानिश का पीएफआई से लिंक होने की जानकारी मिली। उसकी गतिविधियों पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू की। उसे टैक्नीकल सर्विलांस पर लिया गया। जिसके बाद दानिश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता लगा कि वह पीएफआई का सदस्य है। करीब एक साल से इस संगठन से जुड़ा हुआ था। शाहीनबाग इलाके में हो रहे प्रदर्शन के दौरान भी काफी एक्टिव था और वहां लोगों को खाना सप्लाई कर रहा था। धीरे-धीरे जांच एजेन्सियाें का शक पुख्ता होता गया कि ये दंगे पूरी तरह सुनियोजित थे। वहीं दूसरी तरफ दानिश के पकड़े जाने पर उसकी मां ने बेटे के पीएफआई से जुड़े होने की बात को स्वीकार की, लेकिन वह कोई गलत काम करेगा वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं। दानिश की मां ने कहा उनका बेटा शाहीनबाग में धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को खाना पहुंचाता था।

दानिश को गिरफ्तार कर लेकर जाती स्पेशल सेल।

आईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी को लेकर खुलासा

इधर, गोकुलपुरी में दंगे के चार केस में शमिल रहा लोकेश कुमार सोलंकी भी गिरफ्तार

नार्थ ईस्ट दिल्ली में दंगे के मामले में एसआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने लोकेश कुमार सोलंकी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर 24 फरवरी के बाद से गोकुलपुरी इलाके में हुई दंगे की चार घटनाओं में शामिल रहने का इल्जाम है। सभी मुकदमे गोकुलपुरी थाने में दर्ज हैं। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वीडियाे को चैक किया, जिसके बाद दंगे में शामिल इस युवक की पहचान की गई। इसके खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे 8 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसके साथी भी दंगे में शामिल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें अब दबिश डालने में लगी हैं।

त्रिलोकपुरी में रह रहे दानिश पर नागरिकता कानून को लेकर लोगों को भड़काने का है आरोप
खबरें और भी हैं...