पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डैनी डेन्जोंगपा, Danny Denzongpa Doing Three Films Back To Back This Year

43 साल बाद डैनी ने बताया आखिर क्यों छोड़ था 'गब्बर' का रोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले डैनी डेन्जोंगपा इस साल तीन फिल्म 'बायोस्‍कोपवाला', 'मणिकर्णिका : क्‍वीन ऑफ झांसी' और 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में नजर आने वाले हैं। वे आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'नाम शबाना' में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। कई हिट फिल्में देने वाले डैनी को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया था। DainikBhaskar.com से बातचीत के दौरान उन्होंने 43 साल बाद इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों गब्बर का रोल करने से मना कर दिया था। दरअसल उन्हें शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने जब फिल्म ऑफर की तब वे 'धर्मात्मा' फिल्म के लिए फिरोज खान को हां कह चुके थे। फिरोज खान ने आफगानिस्तान में शूटिंग की परमिशन भी ले ली थी। लिहाजा शूटिंग टाली नहीं जा सकती थी। तो डेट्स की कमी कारण उन्होंने गब्बर के रोल को ना कहना पड़ा। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'मुझे गब्बर के रोल के लिए ना कहने का कोई मलाल नहीं हुआ था। वो इसलिए  क्योंकि 'शोले' के बाद अमजद खान की प्राइस बढ़ गई थी और इससे उनकी फीस भी ऑटोमेटिकली बढ़ गई थी। बलराज साहनी से प्रेरित है 'बायोस्कोपवाला' का किरदार...

 

 

 

- डैनी ने बताया कि 'बायोस्‍कोपवाला' में वे 'काबुलीवाला' के बलराज साहनी के किरदार से प्रेरित रोल प्ले कर रहे हैं। उसका नाम रहमत खान है।
- डैनी बताते हैं, 'काबुलीवाला' की तरह यहां भी रहमत खान अफगानिस्‍तान से कोलकाता आता है। बच्ची मिनी में अपनी बेटी का अक्‍स देखता है'। 
- 'मणिकर्णिका : क्‍वीन ऑफ झांसी' में वे गुलाम मोहम्मद गौस खान बने हैं, जो झांसी की रानी का खास रक्षक था। झांसी पर जब अंग्रेजों ने हमला कर दिया था तो गौस खान ने अंग्रेजों से लोहा लिया था।
- 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में वे अफगान सरदार के रोल में हैं। इसमें रणदीप हुड्डा भारतीय सेना के प्रमुख की भूमिका में हैं।
- डैनी ने बताया कि 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू होने वाली है। 

 

 

 

फिल्मों के जरिए अफगान कनेक्शन
डैनी ने बताया, 'फिल्‍मों के जरिए मेरा अफगान कनेक्शन रहा है। फिरोज खान के साथ 'धर्मात्‍मा' और अमिताभ बच्‍चन के साथ 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों का बेस अफगानिस्‍तान ही रहा है। फिल्म 'खुदा गवाह' की शूटिंग के दौरान वहां तालिबान का साया था। हम सबने संगीनों के साए में शूटिंग की थी। वहां का अनुभव बड़ा रोमांचक रहा था। 'बायोस्‍कोपवाला' में हम शूटिंग करने अफगानिस्‍तान नहीं गए बल्कि इसकी शूटिंग लद्दाख में ही की। 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के साथ भी संभवत: ऐसा ही होगा। इसकी शूटिंग के लिए भी हम अफगानिस्‍तान नहीं जाएंगे।'

 

 

 

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें डैनी की फोटोज...

खबरें और भी हैं...