पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रातू शिव शक्ति हनुमान मंदिर से दानपेटी की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रातू | शिव नगर झिरी स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में गुरुवार रात चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी की चोरी कर ली। शिव शक्ति हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी 2020 को हुई थी। गुरुवार की संध्या आरती के बाद मंदिर के पुजारी ने मंदिर का पट्ट बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह लोगों ने मंदिर में लगा ताला टूटा देखा। जांच करने पर पाया कि मंदिर में रखी हुई दानपेटी गायब है। मंदिर समिति ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार दानपेटी में लगभग 40 हजार रुपए होने का अनुमान था।
खबरें और भी हैं...