सतलुज पब्लिक स्कूल में डार्विन डे मनाया
पंचकूला| सतलुज पब्लिक स्कूल में बुधवार काे डार्विन डे मनाया गया। नेचरलिस्ट, जियोलॉजिस्ट और बायोलाॅजिस्ट चार्ल्स रॉबर्ट डारविन की याद में यह डे मनाया जाता है। साइंस ऑफ एवोल्यूशन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। स्टूडेंट्स को चार्ल्स डारविन और इतिहास में उनके रेवोल्यूशनरी चेंज के बारे में बताया। सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल के डीन रीकृत सराय ने कहा कि इससे महान पर्सनेलिटीज के रिसर्च और रेवोल्यूशनरी चेंज के बारे में यंग स्कोलर्स को जानकारी मिलती है।