- Hindi News
- National
- Ratu News Daughter Dies In Road Accident Father39s Condition Critical Rims Refer
सड़क दुर्घटना में बेटी की हुई मौत पिता की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
ठाकुरगांव रोड में होचर के पास बुधवार की शाम 6:50 के करीब एक बाइक (जेएच02के-1204) सवार युवक ने खड़ा ट्रैक्टर को पीछे से ठोक दिया। इससे बाइक चालक पिता प्रमोद उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठी बेटी की मौत हो गई। बच्ची का नाम मिस्टी था। वह आठ वर्ष की थी। गंभीर रूप से घायल युवक का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया। ट्रैक्टर खराब हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत किया जा रहा था।
इसी बीच शाम 6:50 बजे के करीब ठाकुरगांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक, जिसमें पिता-पुत्री सवार थे। बाइक चला रहे पिता प्रमोद उरांव ने ट्रैक्टर को पीछे से ठोक दिया। इससे पीछे बैठी बच्ची की मौत हो गई। वहीं, युवक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीसीआर 29 को दी। पीसीआर 29 ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच घायल को रातू सीएचसी पहुंचाया। युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक प्रमोद उरांव पिता स्व: बिरसू उरांव गुरुगाई पतराटोली बुढ़मू निवासी है।