पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें(फोटो - बिना पगड़ी के बैठे बलदेव सिंह...)
मोगा (अमृतसर). जिले के एक छोटे से गांव लोहारा के निवासी मास्टर बलदेव सिंह की बेटी गुरदीप कौर अमेरिका के कैलिफोर्निया की राजधानी सकारमिटो में जज बन गई। गुरदीप कौर के पिता का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ाई में टॉपर रही है। अमेरिका में ही वकालत की पढ़ाई कर वकील बनी, 29 जनवरी, 2018 को बतौर जज के पद पर नियुक्त हुई। 1976 में पिता रोजगार के लिए चले गए थे अमेरिका...
- इन दिनों अपने गांव आए गुरदीप कौर के पिता बलदेव सिंह ने बताया, उनके पिता गुरदियाल सिंह के पास 48 एकड़ जमीन थी। पिता ने 3 शादियां की थी।
- मेरी मां की कोख से दो भाई थे, जबकि उसकी अन्य दोनों माताओं की केख से उनकी 1-1 (लड़का) संतान थी।
- बलदेव सिंह ने बताया कि पंजाब में जब डाॅ. गुरनाम सिंह गिल मुख्यमंत्री थे, उस समय सरकारी अध्यापक की नौकरी मिली और उन्होंने जवाहर सिंह वाला के सरकारी स्कूल में 3 साल नौकरी की। इसके बाद वो 1976 में अपनी मां गुरबचन कौर समेत अमेरिका चले गए।
- 1979 में उन्होेंने पंजाब में आकर शादी की और 1980 में उनके घर बेटी गुरदीप कौर ने जन्म लिया।
गुरप्रीत कौर ने वकालत कर एक लॉ कंपनी में नौकरी भी की थी
- बलदेव सिंह ने बताया कि गुरदीप कौर मेरी मां व अपनी दादी गुरबचन कौर की लाडली थी। मैं अमेरिका में ट्रक ड्राइवर था, गुरदीप कौर की पढ़ाई और उसके खान-पान का ध्यान उसकी दादी रखती थी।
- उनकी देखरेख में गुरदीप कौर ने 12वीं में गोल्ड मेडल हासिल किया। फिर उसने लॉ की डिग्री हासिल कर एक लॉ कंपनी में नौकरी करनी शुरू कर दी। 29 जनवरी, 2018 को उसका जज के लिए सिलेक्शन हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.