पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. राजधानी के रोहिणी इलाके में एक छात्रा से रेप और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अरेस्ट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां ने बेटी के रेप का वीडियो अपने मोबाइल पर देखा था, जिसके बाद उसने बेटी से पूछा तो उसने रोते हुए दर्दनाक कहानी बयां की। क्या था पूरा मामला...
- 12 साल की छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले 32 साल के अनिल उर्फ बंटी ने दुष्कर्म किया था। वह शादीशुदा और दो बच्चा का बाप है।
- करीब दो महीने पहले बंंटी ने छात्रा को बहाने से अपने घर बुलाया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दोस्तों ने रेप का वीडियो भी बना लिया।
- आरोपी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसने रेप का वीडियो वॉट्सएेप और इंटरनेट पर डाल दिया।
मां ने मंगाया अपने मोबाइल पर वीडियो
- करीब दो महीने तक बच्ची डरी सहमी रही। बीते रविवार को पड़ोसी ने बच्ची का वीडियो वॉट्सऐप पर देखा तो इसकी जानकारी बच्ची की मां को दी।
- मां ने अपने वॉट्सऐप नंबर पर रेप का वीडियो मंगाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ये उसी की बेटी के दुष्कर्म का वीडियो था।
- मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- वीडियो में आरोपी साफ देखा जा सकता है, जिसके बाद उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.