पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रितानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह ब्रितानी नागरिक डेविड हेंस का सिर क़लम करने के इस्लामिक स्टेट के कथित वीडियो की आपात स्तर पर जाँच कर रहा है.
डेविड हेंस को पिछले साल सीरिया में मानवीय मदद पहुँचाने के दौरान अग़वा किया गया था.
इस्लामिक स्टेट ने इराक़ में अमरीकी हवाई हमलों के जवाब में डेविड हेंस का क़त्ल करने की धमकी दी थी.
इस्लामिक स्टेट के जेहादियों ने इससे पहले दो अमरीकी पत्रकारों का सिर क़लम कर वीडियो जारी किए थे. अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने वीडियो के सही होने की पुष्टि की थी.
विदेश मंत्रालय का कहना है कि हेंस के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है.
कल ही डेविड हैंस के परिजनों ने विदेश मंत्रालय के जरिए जारी किए गए बयान में इस्लामिक स्टेट से उनकी जान न लेने की अपील की थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.