पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीता चौरसिया, रेणुका यादव और अदिति चौरसिया को डीबी डिजिटल का वूमन प्राइड अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। दैनिक भास्कर समूह की डिजिटल विंग ‘डीबी डिजिटल’ का पांचवां वूमन प्राइड अवार्ड (WPA 2018) भोपाल की मीता चौरसिया, अलवर की रेणुका यादव और इंदौर की अदिति चौरसिया को दिया गया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में जूरी मेंबर सुनील शेट्टी और रवीना टंडन ने ये अवार्ड प्रदान किए। 

 

यह अवार्ड हमारी डेली लाइफ में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए दिया जाता है। इस साल अवार्ड की थीम थी- हौसले की उड़ान को सलाम, क्या आप भी हैं इनके जैसी डिफरेंट? इस मौके पर सुनील शेट्टी और रवीना टंडन ने कहा कि आज हर फील्ड में महिलाएं आगे आ रही हैं और दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। अगर हमें  महिलाओं को सही मायने में एम्पॉवर करना है तो उनकी डिफरेंट और प्रोग्रेसिव सोच को सम्मानित करना होगा। इस मौके पर डीबी डिजिटल के सीईओ ज्ञान गुप्ता भी उपस्थित थे।  INOX  इस अवार्ड का एक्सक्लूसिव मल्टीप्लेक्स पार्टनर था।  

 


मीता चौरसिया, भोपाल :  
भोपाल की मीता चौरसिया मूलत: विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्होंने आम जिंदगी और खासकर स्टूडेंट्स को विज्ञान से जोड़ने की दिशा में काफी काम किया है। इसके लिए उन्होंने ‘साइंस ऑफ व्हील्स’ नाम से एक मिशन शुरू किया। वे खुद अपनी स्कूल से छुट्टी लेकर कई स्कूलों में जाती हैं। वहां स्टूडेंट्स को एक्सपेरिमेंट्स के जरिए विज्ञान समझाती हैं। उनका कहना है कि संतुलित जीवन जीने में विज्ञान काफी मदद कर सकता है। वे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए डीडी भारती के जरिए एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग सेशन लेती हैं। इसके अलावा मीता चौरसिया समर वैकेशन में ‘फन विद साइंस’ सेशन भी आयोजित करती हैं। 

 

आगे की स्लाइड्स में जानिए अन्य विनर्स के बारे में....

 

खबरें और भी हैं...