पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। दैनिक भास्कर समूह की डिजिटल विंग ‘डीबी डिजिटल’ का पांचवां वूमन प्राइड अवार्ड (WPA 2018) भोपाल की मीता चौरसिया, अलवर की रेणुका यादव और इंदौर की अदिति चौरसिया को दिया गया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में जूरी मेंबर सुनील शेट्टी और रवीना टंडन ने ये अवार्ड प्रदान किए।
यह अवार्ड हमारी डेली लाइफ में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए दिया जाता है। इस साल अवार्ड की थीम थी- हौसले की उड़ान को सलाम, क्या आप भी हैं इनके जैसी डिफरेंट? इस मौके पर सुनील शेट्टी और रवीना टंडन ने कहा कि आज हर फील्ड में महिलाएं आगे आ रही हैं और दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। अगर हमें महिलाओं को सही मायने में एम्पॉवर करना है तो उनकी डिफरेंट और प्रोग्रेसिव सोच को सम्मानित करना होगा। इस मौके पर डीबी डिजिटल के सीईओ ज्ञान गुप्ता भी उपस्थित थे। INOX इस अवार्ड का एक्सक्लूसिव मल्टीप्लेक्स पार्टनर था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.