पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। मुंबई की कार कस्टमाइज कंपनी DC डिजाइन ने महिंद्रा थार को मॉडिफाई करके हमर का लुक दिया है। जिसके बाद ये गाड़ी ज्यादा पावरफुल और स्टाइलिश नजर आ रही है। इतना ही नहीं, इस कस्टमाइज SUV की प्राइस सिर्फ 5.95 लाख रुपए तय की गई है। जबकि, हमर की कीमत 50 लाख रुपए से शुरू होती है। यानी आपको इस सस्ती SUV में लग्जरी हमर के जैसी फीलिंग आएंगी।
# स्टाइलिश इंटीरियर
मुंबई की इस कंपनी ने महिंद्रा थार का इंटीरियर पूरा चेंज किया है। यानी इसे पूरी तरह नया लुक देते हुए स्टाइलिश बनाया है। इसमें यूटिलिटी लाइट के साथ क्रोम फिनिशिंग दी है। मल्टी फीचर्स इन्फोटेनमेंट म्यूजिक सिस्टम, नया डेशबोर्ड, सेंट्रल लॉकिंग, पावर्ड विंडो के साथ रूफ भी नई लगाई गई है। वहीं, एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नए हैंडलैंप्स, फॉग लैंप्स और लग्जरी लाइट्स मिलेंगी।
# 300 यूनिट किए कस्टमाइज
डीसी डिजाइन फिलहाल 300 महिंद्रा थार को कस्टमाइज किया है। इन्हें सेल करने के बाद कंपनी आगे के बारे में प्लान कर सकती है। हालांकि, कंपनी अब तक इस कस्टमाइज SUV की कितनी यूनिट सेल कर चुकी है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि डीसी डिजाइन कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी। इस कंपनी ने कई अलग-अलग कंपनियों की कार को मॉडिफाई करके सेल किया है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए DC डिजाइन द्वारा मॉडिफाई की गई Mahindra Thar ‘Hammer’ की कुछ फोटो...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.