डीसी मॉडल स्कूल ने लायंस क्लब एलीट के साथ मिलकर किया प्रोग्राम
पंचकूला | सेक्टर-7 डीसी मॉडल स्कूल में लायंस क्लब एलीट के साथ मिलकर एक प्रोग्राम का आयोजन किया। इस प्रोग्राम का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। इस दौरान बच्चों ने योग भी किया। स्कूल के बच्चों को उनके साथियों की मदद के लिए ट्रॉफी दी गई। स्कूल के डायरेक्टर बीबी गुप्ता और वाइस प्रिंसिपल सारिका शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।