पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Dc Will Order Investigation Of Hospitals Connected To Ayushman India In Palamu And Garhwa District

पलामू अौर गढ़वा जिले में आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों की जांच के आदेश, डीसी करेंगे जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य में टर्म एंड कंडिशन को ताक पर रखकर आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के साथ हुए करार के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पलामू अौर गढ़वा जिले में अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिले के डीसी इसकी जांच करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पीत पत्र लिख कर इन दोनों जिलों में अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने के मामले की जांच कराने को कहा था। जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने डीसी से जांच कराने का निर्देश दिया। स्टेट टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें टीम को कई खामियां मिलीं।

20 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के करार हो चुके रद्द

जांच टीम की सिफारिश पर पलामू जिले में 20 अस्पतालों को पहले ही हटाया जा चुका है। इनमें एसपीएस हॉस्पिटल, जय मां जौहरिया हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, सूर्या क्लीनिक, अजीजी हॉस्पिटल, राजपति सेवा आश्रम, मां तारा सेवा क्लीनिक, लाइफलाइन हॉस्पिटल, लांग लाइफ हॉस्पिटल, आर्यन हॉस्पिटल, श्री लीलावती हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल, हैप्पी क्लीनिक, आरोग्यम हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, शशि स्वास्थ्य संस्थान, डॉ. सीके मिंज हॉस्पिटल, मां गुलाबी सेवा सदन, विश्रामपुर मेडिकेयर हॉस्पिटल, आनंद सेवा सदन और ललिता हॉस्पिटल शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...