पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Dda Will Conduct Drone Survey Of Entire Delhi In One Year Tender Process Will Start Help To Prevent Illegal Occupation Of Government Lands

डीडीए एक साल में करेगी पूरी दिल्ली का ड्रोन सर्वे, टेंडर प्रक्रिया शुरू, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को रोकने में मिलेगी मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी की प्लानिंग को सटिक बनाने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ड्रोन से सर्वे करने की तैयारी तेज कर दी है। आईआईटी रुड़की का एन-जोन में ड्रोन सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अब निजी एजेंसियों का काम देने के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी है। इसमें दिल्ली के 17 में से 13 जाेन का काम दिया जाएगा। इस पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बाकी चार जोन एन, पी-1, पी-2 और जे जोन का सर्वे आईआईटी रूड़की ही करेगी। इस सर्वे को पूरा करने की समयसीमा एक साल तय की गई है।डीडीए के सर्वे में सब डिविजन अनुसार सड़क, अनधिकृत कॉलोनी, आबादी का विस्तार, सड़क या किसी प्रोजेक्ट की मिसिंग लिंक, पार्क, सरकारी कार्यालय, की फोटो के साथ मैपिंग होगी।

एक क्लिक पर होगा दिल्ली का नक्शा, शहर के सुनियोजित विस्तार में मिलेगी मदद

दूसरे चरण में डीडीए ड्रोन सर्वे के फोटो की मैपिंग कर सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। इस साफ्टवेयर में दिल्ली के सब डिविजन अनुसार िजयो कॉर्डिनेट तकनीक से नक्शे तैयार किए जाएंगे। जिसकी करीब 160 लेयर होगी। यानी एक लेयर में अस्पताल, दूसरे में स्कूल, तीसरे में ग्रीन पार्क, चौथे में सड़क, पांचवे में सरकारी कार्यालय का पूरी डाटा होगा। ड्रोन सर्वे का फायदा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके अलावा अनाधिकृत कॉलोनी के बेहतर विकास भी सर्वे से बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। साथ ही शहर के विस्तार के प्रोजेक्ट में भी सर्वे मददगार साबित होगा। आईआईटी रुड़की ने पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल अगस्त में शुरू किया था।

13 जोन का ड्रोन सर्वे निजी एजेंसी करेगी|डीडीए ने दिल्ली को 17 जोन में बांटा है। इसमें जोन-ए, बी, सी, डी, ई, एफ,जी, एच, जे, के-1, के-2, एल, एम, एन,ओ, पी-1, पी-2 में बांटा है। इसमें चार जोन एन, पी-1, पी-2 और जे की का ड्रोन से सर्वे आईआईटी रुड़की करेगा। बाकी अन्य एजेंसियां करेंगी।


ड्रोन सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट सफल हो गया है। सर्वे के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। तरुण कपूर, उपाध्यक्ष, डीडीए
खबरें और भी हैं...