लापता व्यक्ति का शव मिला
पिस्का नगड़ी| बलालोंग रिंग रोड के समीप एक नाला से एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान बलालोंग निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में कई गयी। सूचना पर नगड़ी पुलिस ने पंचनामा के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की माता ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह 9 मार्च दिन सोमवार सुबह 05 बजे से ही लापता था। आज सुबह में किसी ने गांव के बगल रिंग रोड के किनारे नाला में एक शव होने का खबर की हम जाकर देखें तो नाला में सुरेन्द्र पड़ा था। नगड़ी थाना में 9 मार्च को ही सुरेंद्र के गुम होने से संबंधित मामला दर्ज किया गया था।