अरगोड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
रांची | अरगोड़ा में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि मृतक कडरू के सरना टोली का रहने वाला फागू महली (27) था। लोगों ने बताया कि फागू ट्रैक पर जख्मी हालत में मिला था। उसे ट्रैक से हटाने क बाद लोगों ने अरगोड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब फागू को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। रिम्स में बुधवार को हुई पोस्टमार्टम में पता चला िक फागू की मौत पत्थर पर गिरने से सिर में चोट लगने या फिर ब्रेन हेमरेज से हुई है। जांच में यह भी पाया गया कि वह नशे में था। ट्रैक पार करने के दौरान वह पटरी से टकरा कर पत्थर पर गिरा होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप िदया। अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।