चायबगान में फांसी पर लटका मिला आर्मी जवान का शव
नामकुम | पुलिस ने चायबगान के ललन मेहता के किराए के मकान से आर्मी जवान का शव बरामद किया। मृतक का नाम पवन लाल कन्हैया बताया जा रहा है, जो गिरिडीह के बेंगाबाद का रहनेवाला था। वह सेना के सप्लाई डीपो में काम करता था। मकान मालिक मेहता ने बताया सुबह जब 11 बजे तक उसका दरवाजा बंद देख काफी आवाज देने पर जब नहीं खुला तो उन्होंने नामकुम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में दरवाजा तुड़वाया तो पवन प्लास्टिक के रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई उनके आने के बाद पुलिस ने शव को उतरवाया। इधर, परिजनों ने पवन की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।