पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • The Body Of Martyr Sitaram Upadhyay, Who Was Posted In Arnia Sector Of Jammu And Kashmir, Was Brought To Ranchi Airport.

शहीद सीताराम का शव पहुंचा रांची, पत्नी ने बच्चों के लालन-पालन के लिए मांगी नौकरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची.  जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में तैनात शहीद जवान सीताराम उपाध्याय का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां से पार्थिव शरीर को गिरिडीह ले जाया गया है। गिरिडीह जिले के पालगंज गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा। शहीद का पार्थिव शरीर जब एयरपोर्ट पर लाया गया तब कुछ युवक बाहर तिरंगा झंडा लिए खड़े थे। युवकों ने शहीद सीताराम अमर रहे के नारे लगाए। 

 

इस बीच शहीद की पत्नी रेशमा ने अपने दो बच्चों के लालन-पालन के लिए नौकरी की मांग की है। रेशमा ने कहा कि मुआवजा के पैसे तो खत्म हो जाएंगे। मेरे बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं। मुझ पर इनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी है। नौकरी मिल जाती तो इसका स्थायी समाधान हो जाता। 
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय सीमा चौकियों पर भारी गोलाबारी की थी। इसमें गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय (28) शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों को 10 लाख रुपए देगी। 

 

2011 में बीएसएफ में गए थे सीताराम उपाध्याय 
सीताराम उपाध्याय बचपन से ही फौज में जाना चाहते थे। 2011 में उनका चयन हुआ। अभी वे श्रीनगर में तैनात थे। उनकी तीन साल की बेटी और दो साल का बेटा है। वे मां किरण देवी और पिता ब्रजनंदन उपाध्याय के छोटे बेटे थे। 

 

खबरें और भी हैं...