पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली खेलने निकले नावेल का मिला शव, हत्या का अाराेप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिस्का नगड़ी| नगड़ी थाना क्षेत्र के केनके गांव निवासी नावेल मुंडा उम्र 45 वर्ष की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर पास के जंगल में फेंक दिया। मृतक की प|ी सुषमा देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह में खाना खाने के बाद होली खेलने निकला फिर दोपहर तीन बजे वापस घर आया इसके बाद चार बजे घर से निकला तो मंगलवार रात भर घर नहीं आया। बुधवार को घर नहीं आने पर हम खोजने लगे गांव सहित पूरे सगे संबंधियों में खोज बिन की लेकिन कोई पता नहीं लगा। इसी दिन शाम में गांव के बगल में स्थित जंगल में एक शव मिलने की सुचना मिली तब जाकर उसे देखा तो मेरा पति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शव को देखने के बाद लगा कि इस को मार पीट और गला दबाकर हत्या कर दिया है। बुधवार देर रात मृतक की प|ी सुषमा देवी ने नगड़ी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरोध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
खबरें और भी हैं...