पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। झाबुआ में शुक्रवार को एक युवक की पत्थरों से कुचली लाश मिली है। मृत युवक की पहचान सुरेंद्र पिता अमरसिंह नायक (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शहर से पांच किमी दूर कालापीपल रोड पर ग्राम आंबाखोदरा में शुक्रवार को ढेकलबड़ी सोसायटी के सेल्समैन सुरेंद्र नायक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
लाश के पास पड़ी थी बाइक
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मृतक की बाइक उसके शव के पास ही पड़ी मिली इस कारण पुलिस रंजिश को लेकर हत्या की आशांका जता रही है। यदि लूटपाट के इरादे से हत्या होती तो बाइक नहीं मिलती। लाश के पास शराब की एक बोतल भी बरामद हुई। सुरेंद्र की लाश के आसपास बड़े-बड़े पत्थर पड़े थे। उसे पत्थरों से पटक-पटक कर मारा गया। चेहरा कुचला हुआ था। हाथ फ्रेक्चर व पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.