मैनेजर पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्त से बाहर
मोहाली| पिछले सप्ताह मटौर पुलिस स्टेशन के बिल्कुल विपरीत एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में झगड़ा हुआ था। एक युवक ने मैनेजर के साथ मारपीट की थी। उसके बारे में अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी रजिस्टर्ड पत्ते के अनुसार पुलिस सेक्टर-47 गई थी लेकिन वहां जाकर कोठी मालिक से पता लगा कि आरोपी काफी समय पहले उनके पास किराए पर रहता था। लेकिन अब छोड़ कर कहीं ओर शिफ्ट हो चुका है। मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह उनकी शॉप पर एक युवक आया था। जोकि अपने साथ दो पैंट अल्ट्रेशन कर लाया था। पेंट खरीदने से पहले ही उनको साफ कर दिया गया था कि यदि वह पैंट एक्सचेंज करवाना चाहता है बिना अल्ट्रेशन आए। अल्ट्रेशन के बाद वापस नहीं होगी। इस पर उसने झगड़ा कर लिया।