पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशोधकर्ताओं ने एक ऐसे बग का पता लगाया है जो करोड़ों कम्प्यूटर, सर्वर और अन्य उपकरणों के लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित हो सकता है.
यह बग सॉफ़्टवेयर वाले पुर्ज़े में पाया गया है जिसे \'बैश\' कहते हैं. बैश लाइनक्स सिस्टम और एप्पल के मैक ऑपरेटिंग सिस्टम में लगा होता है.
शोधकर्ताओं ने इस बग को शेलशॉक नाम दिया है, जिसके मार्फ़त कहीं दूर से भी उस सिस्टम को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है, जिनमें बैश लगा होता है.
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले अप्रैल में पता लगे हर्टब्लीड बग के मुक़ाबले यह कहीं ज़्यादा ख़तरनाक है.
सर्रे विश्वविद्यालय में सुरक्षा मामलों पर शोध करने वाले प्रोफ़ेसर एल वुडवार्ड ने बीबीसी को बताया, \'\'जहां हर्टब्लीड कम्प्यूटर की जासूसी करता था, वहीं, यह बग (शेलशॉक) सिस्टम पर पूरा नियंत्रण क़ायम कर लेता है.\'\'
अलर्टकम्प्यूटर सुरक्षा एजेंसियां इसे सबसे ख़तरनाक़ बग बता रही हैं.
हर्टब्लीड से पूरी दुनिया में पांच लाख मशीनों के प्रभावित होने की बात मानी जा रही थी.
लेकिन विशेषज्ञों का शुरुआती आंकलन है कि शेलशॉक से कम से कम 50 करोड़ मशीनें प्रभावित होंगी.
यह समस्या और गंभीर है क्योंकि अधिकांश वेब सर्वर अपाचे सिस्टम सॉफ़्टवेयर से चलते हैं, जिसमें बैश लगा होता है.
अधिकांश यूनिक्स कम्प्यूटर में बैश एक कमांड की तरह काम करता है. यूनिक्स एक ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसके आधार पर लाइनक्स और मैक ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) बने होते हैं.
यूएस कम्प्यूटर इमरजेंसी रेडीनेस टीम ने इस बग के बारे में एक अपील जारी कर कम्प्यूटर सिस्टम को दुरुस्त कर लेने को कहा है.
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रैबीड7 ने भी इस बग को बेहद ख़तरनाक़ बताया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.