पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Deal Of House Already Sold 12 Lakhs Cheated Case Registered On 4

पहले से बिके मकान का सौदा कर 12 लाख ठगे, 4 पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}झूठे केस में फंसाने की धमकी दी... सेक्टर 10 के रहने वाले एमपी सूद के साथ इस पूरे मकान का सौदा भी कर रखा है। लिहाजा ये लोग उनके साथ धोखा कर गए हैं। जिसके चलते सरोज ने इस बारे में आरोपियों से बात की। उनसे रुपए वापस मांगे, तो सभी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद सरोज ने अपने अकाउंट की पूरी डिटेल को निकलवाया और मामले की शिकायत डीसीपी ऑफिस में दी। जिस पर पुलिस ने सरोज की शिकायत पर मोहम्मद हसीब उसकी प|ी शबाना, मोहम्मद तौशीब और अली मोहम्मद के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-5 पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सेक्टर 21 की मार्केट में चल रहे यूनिसेक्स सैनूल को चलाने वाले पति प|ी और उसके रिश्तेदार ने उनसे धोखाधड़ी की है। इन लोगों ने महिला को अपने घर का एक हिस्सा बेचने के नाम पर डील की थी। जिसके चलते पहले बयाना करने के नाम और उसके बाद मदद के नाम पर फुल पेमेंट ले ली। लेकिन जब रजिस्ट्री करवाने की बात आई, तो सामने आया कि ये मकान पहले ही सेल हो चुका है। महिला के अलावा इस मकान की डील एक अन्य व्यक्ति से भी की जा चुकी है, जबकि उस पर बैंक का लोन अभी बकाया रहता है। असल में सेक्टर 4 में सैलून चलाने वाली महिला सरोज की यूनिसेक्स सैलून को चलाने वाले मोहम्मद हसीब उसकी प|ी शबाना, मोहम्मद तौशीब और अली मोहम्मद से जान-पहचान थी। इन लोगों ने सरोज को कहा कि उनका पीरमुछल्ला स्थित शिव नगर में मकान है। वह अपना एक हिस्सा सेल करना चाहते हैं, क्योंकि बैंक का लोन बकाया है। ऐसे में सरोज को इस मकान को खरीदने के लिए कहा गया। ग्राउंड फ्लोर बेचने के लिए सरोज से एग्रीमेंट करने की बात की गई और उनसे एडवांस के तौर पर 5 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद लगातार कभी शबाना रुपए लेने के लिए आई तो कभी उनके परिवार का कोई मेंबर। ऐसा कर रजिस्ट्री की डेट तक मकान के एवज में दी जाने वाली फुल पेमेंट 12 लाख रुपए ले लिए गए। लेकिन जब रजिस्ट्री करवाने की बात आई, तो कहा गया कि अभी रजिस्ट्री बैंक के पास है। वहां से क्लीयरेंस आने के बाद ही रजिस्ट्री हो सकेगी। इन लोगों की बात पर जब सरोज को शक हुआ तो उसने पता किया। जिसके चलते सामने आया कि ये लोग अपने मकान का ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पहले ही एक महिला को 37 लाख रुपए में बेच चुके हैं। जबकि बैंक की लोन अमाउंट को अभी तक जमा नहीं करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...