पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंद सेकंड की लापरवाही के कारण हुई मौत, हेलमेट लगाया पर नहीं लगाई थी उसकी स्ट्रिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. सेक्टर-52 का एक कपल बाइक पर मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 जा रहे थे। फेज-7 और 3बी2 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो अचानक बाइक के आगे गाय आ गई। इससे दंपती बाइक सहित दूर जाकर गिरा। राजिंदर का हेलमेट सिर से उतरकर गिरा और सिर जमीन से जोर से टकराया। माथे पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा और दूसरी तरफ उनकी पत्नी का सिर फुटपाथ से जाकर टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की एक टांग भी फ्रेक्चर हो गई। पीसीआर दंपती को फेज-6 सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने राजिंदर को मृत घोषित कर दिया और पत्नी का ट्रीटमेंट चल रहा है। ये था पूरा मामला...

- पति का नाम राजिंदर था और उनकी पत्नी का नाम सुमन था। 

- राजिंदर के दामाद कैलाश ने बताया कि राजिंदर की चार बेटियां व एक सबसे छोटा बेटा है। बड़ी बेटी की कुछ समय पहले शादी हुई थी। 

- रोजाना उसके सास व ससुर बाइक पर सुबह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित एक कंपनी में काम पर जाते थे। 

- वो बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनते थे। मंगलवार को भी उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन उसकी स्ट्रिप नहीं लगाई थी। 

- जब गाय से बाइक टकराई तो हेलमेट सिर से निकलकर दूर जाकर गिरा और उनका सिर सड़क से जा टकराया। 

 

 

तीन महिलाएं घायल गाय की मदद के लिए आईं आगे

 

- हादसा फेज-7 की डिवाइडिंग रोड पर कोठी नंबर 2855 के सामने हुआ। कोठी मालकिन साई गीता टंडन ने बताया कि पुलिसकर्मी हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए ले गए लेकिन गाय को वहां से उठाने के लिए कोई नहीं आया। गाय की टांग की हड्डी टूट गई थी।

- गीता टंडन व उनकी दोस्त रीना ने बताया कि वह निगम टीम के कैटल कैचर टीम का नंबर तलाशने लगी, लेकिन कहीं से नंबर नहीं मिल रहा था।

- नेट से निगम का टोल फ्री नंबर लिया। कई बार कॉल की लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया। इसके बाद सेक्टर-45 की गौरी शंकर गौशाला गए, वहां पर किसी वैटरनरी डॉक्टर का नंबर या किसी कर्मचारी का नंबर लेने का प्रयास किया लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

- गौशाला में कई नंबर लिखे थे, दोनों महिलाओं ने सब ट्राई किए लेकिन कोई नंबर नहीं मिला तो किसी ने उठाया ही नहीं। दोनों महिलाएं फिर से गाय का हाल देखने घटनास्थल पर पहुंचीं।

- वहां पर सेक्टर-43 निवासी युवती यशीता गाय को पानी पिलाने का प्रयास कर रही थी।

- वैटरनरी अस्पताल से मोहाली गौशाला और वहां से कैटल कैचर टीम इंस्पेक्टर रवि का नंबर लेकर घटना के बारे सूचित किया और फिर टीम यहां पहुंचीं।