पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजरी खाली करते समय डंपर से लगी बिजली लाइन, करंट से ड्राइवर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रियां बड़ी (नागौर).  जिले के रियां बड़ी इलाके में धड़ल्ले से चल रहे बजरी के बाजार ने रविवार तड़के 3 बजे सुरियास में एक व्यक्ति की जान ले ली। अवैध रूप से बजरी परिवहन पर कार्रवाई से बचने के लिए एक डंपर चालक ने बीच सड़क पर बजरी खाली करने के लिए डंपर ट्रॉली को ऊंचा उठा दिया। डंपर ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन को छू गया। करंट फैलने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर जलकर खाक हो गया।

 

 

- रविवार तड़के रियां बड़ी क्षेत्र में चल रही अवैध बजरी की खान से जायल तहसील के खेराट निवासी भंवर नाथ डंपर में बजरी भरकर सुरियास होते हुए कटानी रास्ते से निकल रहा था। क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई की भनक लगी तो बचने के लिए भंवर नाथ ने बजरी बीच रास्ते में खाली करने के लिए डंपर की लिफ्ट को उठा दिया। डंपर ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन को छू गया। करंट के झटके से फाटक को पकड़ा हुआ भंवर नाथ उछलकर बाहर गिर गया और डंपर धूं-धूं कर जलने लगा। 

 

 

खबरें और भी हैं...