पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजनांदगांव. कवर्धा के 17वीं बटालियन में पदस्थ जवान की ट्रेन हादसे में गुरुवार की देर रात मौत हो गई। जवान राजनांदगांव तुलसीपुर साधुचाल का रहने वाला था। चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद वह साथी जवानों के साथ ट्रेन से लौट रहा था। तभी ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। साधु चाल तुलसीपुर वार्ड नंबर 18 निवासी नितराज पिता स्वर्गीय होमनाथ निर्मलकर 17वीं वाहिनी बटालियन कवर्धा में पदस्थ था। वह बटालियन के साथ कर्नाटक चुनाव में ड्यूटी करने गया था। बताया गया है कि वह पांच भाइयों बहनों में सबसे छोटा था। जवान विवाहित था, एक छोटी बेटी डेढ़ साल की है।
अच्छा काम देख बनाया था रीडर: कवर्धा 17वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट कुर्रे ने बताया कि मृतक जवान धोबी आरक्षक पद पर भर्ती हुआ था। उसे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम दिया गया। काम अच्छा था इसलिए डिप्टी कमांडेंट ने नितराज ने उसे अपना रीडर बनाया था।
एक बेटी डेढ़ साल की और पत्नी पांच माह के गर्भ से भी
नितराज की पत्नी अश्वनी पांच माह के गर्भ से है। उसकी डेढ़ साल की बेटी कनक भी है। एक बार बात होने के बाद दोबारा नितराज ने रात करीब एक बजे फोन किया था। अश्वनी रात को सो चुकी थी, इस वजह से वह फोन नहीं उठा पाई। जहां नितराज गिरा था वहां पुलिस वालों को मोबाइल के माध्यम से जानकारी लगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.