पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेड़ो के समाजसेवी का निधन, शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेड़ो | बेड़ो के देवी टोली निवासी समाजसेवी सह आभा बुक सेंटर के संचालक 45 वर्षीय राम अवतार सिंह का निधन शुक्रवार की रात्रि लगभग आठ बजे हो गया। राम अवतार सिंह की कुछ महीने से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार के सुबह लगभग दस बजे अपने घर में रखे अन्य दवाओं के साथ नींद की गोली खा जाने से उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। वही शुक्रवार रात्रि आठ बजे रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार बेडो के मुक्तिधाम में किया गया। जहां उसके पुत्र राहुल कुमार ने मुखाग्नि दी।
खबरें और भी हैं...