पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखबरें जरा हटके. 23 अप्रैल को धरती, सूर्य, बृहस्पति सीधे एक रेखा में आ जाएंगे। इसी के साथ एक अनजाना ग्रह पृथ्वी के करीब आएगा, जो तबाही की शुरुआत करेगा। ये चौंकाने वाला दावा किया है कॉन्सपिरेसी थ्योरी के कुछ सिद्धांतकारों ने। दावा है कि धरती की पास एक अनजाना ग्रह प्लानेट X आजाएगा, जिसे अासमान में साफ देखा जा सकेगा। होगी विनाश की शुरुआत...
- इस अनजाने ग्रह के बारे में लिखने वाले डेविड मीडे ने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि इस ग्रह की वजह से धरती पर प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। ज्वालामुखी फटेंगे, विनाशकारी भूकंप भी आएंगे। ये एक तरह से विनाश की शुरुआत होगी, जैसा कि बाइबल में लिखा है।
क्या है कॉन्सपिरेसी थ्योरी
- डेविड मीडे ने ज्यादातर दावों को बाइबल से जोड़ा है। इससे पहले भी उन्होंने अपने सिद्धांतों के आधार पर ऐसे दावे और भविष्यवाणियां की, जिसे कॉन्सपिरेसी थ्योरी नाम दिया गया।
पहले भी किया था दावा
- इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी ऐसा ही दावा किया गया था जिसमें प्लानेट एक्स 'निबिरु' के धरती से टकराने की बातें कही गई थीं। हालांकि, नासा ने इस दावे का झूठा करार दिया था।
क्या प्लानेट एक्स ही बनता है विनाश का कारण?
- साइंटिस्ट्स मानते हैं कि हमारे सौरमंडल का खोज हुआ ग्रह 'प्लानेट एक्स' पृथ्वी पर समय-समय पर होने वाली सामूहिक विलुप्ति का कारक हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक ऐसे अज्ञात प्लानेट उल्का पिंडों की बौछार का कारण हो सकते हैं, जो हमारे ग्रह पर करीब 2.7 करोड़ वर्षों के अंतराल पर होने वाली सामूहिक विलुप्ति से जुड़ा है। इस रिसर्च का मंथली नोटिसेज ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी जर्नल में पब्लिश की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.