- Hindi News
- National
- Ranchi News Declare Leader Of Opposition As Speaker Otherwise Bjp Will Protest From House To Road Anant Ojha
नेता प्रतिपक्ष घोषित करें स्पीकर, नहीं तो सदन से सड़क तक विरोध करेगी भाजपा : अनंत ओझा
भाजपा ने चेतावनी दी है कि बाबूलाल मरांडी काे स्पीकर रवींद्र नाथ महताे नेता प्रतिपक्ष घाेषित करें। चेतावनी दी कि सदन में विधायकाें की आवाज नहीं सुनी गई, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विराेध करेगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करना चाहती है। सदन पक्ष और विपक्ष का सामूहिक स्वरूप होता है। एेसे में सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है। भाजपा सदन काे सुचारू रूप से चलाना चाहती है, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही। अनंत अाेझा बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को दलीय प्रतिबद्धता से ऊपर उठना चाहिए। सरकार के इशारे पर सदन की कार्यवाही निर्धारित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधिवत बाबूलाल मरांडी को नेता विधायक दल चुनकर विधानसभा अध्यक्ष को सूचित कर दिया है। चुनाव आयोग ने भी जेवीएम के विलय को विधिसम्मत बताया है, परंतु सदन में मान्यता नहीं देना सत्तापक्ष एवं अध्यक्ष पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है।