समर्पणदीप बीएड कॉलेज में मना महिला दिवस
रांची | समर्पणदीप बीएड कॉलेज में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी छात्रों ने महिला के महत्व को बताया। इसके बाद एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पांडेय समेत फैकल्टी और स्टूडेंट्स थे।