पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं दीपक कुमार, केंद्र सरकार ने एनएचआई से किया मुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. दीपक कुमार बिहार के नए चीफ सेक्रेट्री बन सकते हैं। दीपक कुमार 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। बिहार में स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभाग में प्रधान सचिव के पद पर दीपक कुमार काम कर चुके हैं। वह तेज तर्रार आईएएस अफसर के रूप में जाने जाते हैं। केंद्र सरकार ने दीपक कुमार को एनएचआई से मुक्त कर दिया है।

 

अंजनी कुमार को दिया जाएगा महत्वपूर्ण पद
बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह 3 महीने के एक्सटेंशन पर मुख्य सचिव बने हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वह अगला एक्सटेंशन लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक नए मुख्य सचिव की तलाश थी। इस महीने के अंत तक अंजनी कुमार का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। बताया जा रहा है कि अंजनी कुमार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि अंजनी कुमार सिंह मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार होंगे या इससे भी कोई महत्वपूर्ण पद उन्हें दिया जा सकता है।

 

खबरें और भी हैं...