पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संध्या बींदणी, टीवी शो दीया और बाती हम, Deepika Singh Celebrates Son Soham First Birthday

एक साल का हुआ 'संध्या बींदणी' का बेटा बर्थडे सेलिब्रेशन के Inside Photos

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या बींदणी की किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह का बेटा सोहम एक साल (20 मई) का हो गया है। दीपिका ने हसबैंड रोहित राज गोयल के साथ बेटे के बर्थडे पर फ्रेंड्स को एक पार्टी दी। दोनों ने बर्थडे पार्टी मीरा रोड स्थित साई पैलेस में दी थी। बता दें कि दीपिका-रोहित की शादी भी यहीं हुई थी। बर्थडे पार्टी की फोटो दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। एक फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'Happy 1st birthday our little champ @sohamgoyal17 @rohitraj_goyal ❤️'. 2014 में हुई थी दीपिका की शादी...

 

 

- दीपिका ने 2 मई, 2014 को डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। 
- दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' शो से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
- ये शो 2016 में ऑफएयर हो गया था।
- दीपिका 'दीया और बाती हम' के अलावा 'नच बलिए-6' (2013) और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2016) में भी नजर आ चुकी हैं।

 

 

मिस कर रही हैं स्मॉल स्क्रीन
दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे स्मॉल स्क्रीन मिस कर रही है। उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वे बिग बॉस रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी बेटा छोटा है और उसकी देखभाल करना उनकी पहली प्रायोरिटी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में हसबैंड के साथ भागीदारी करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित इसमें इंट्रेस्टेंड होंगे। वो अपने प्रोफेशन में खुश हैं और इन दिनों 'जीजीमां' शो डायरेक्ट कर रहे हैं'।

 

 


आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें फोटोज...

खबरें और भी हैं...