पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोमवार को उस वक़्त फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी जब टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने उनकी नाराज़गी का जबाव दिया.
दरअसल उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर लगे अपने एक वीडियो को लेकर ग़ुस्सा जताया था, जिसके नीचे लिखा, \"ओह माय गॉड ! दीपिका पादुकोण क्लीवेज शो!\"
इस मुद्दे पर दीपिका को बहुत से लोगों का समर्थन भी मिला.
( पढ़े दीपिका ने ट्विटर पर क्या लिखा)
सोमवार को टाइम्स ऑफ इंडिया ने दीपिका को लंबा चौड़ा जवाब देते हुए लिखा, \"क्या दीपिका ये चाहती है कि हम उनकी तस्वीरें जो कि किसी सामाजिक कार्यक्रम में ली गई है, उनसे पूछ कर छापें.\"
इस जवाब में दीपिका पर प्रचार पाने के लिए इस मुद्दे को तूल देने का आरोप भी लगाया गया है.
ट्विटर पर हलचलकाफ़ी आलोचना के बाद आख़िर अख़बार ने दीपिका पादुकोण को जवाब दिया है.
इस जवाब के बाद Dear Deepika हैशटैग ट्रेंड करने लगा. कुछ लोगों ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के जवाब से संतुष्टि जताई तो कई लोगों ने उसे आड़े हाथों लिया.
@sanjanaabedin कहती हैं \"ये बहुत ही गंदी चीज़ है जो इस अख़बार ने लिखी.\"
@jaddujhappi ने कहा, \"दीपिका तुम घबराओ मत. हमें पता है किसे पब्लिसिटी की ज़रूरत है.\"
कई लोगों ने उस अख़बार का समर्थन किया.
कुछ लोगों ने कहा कि जब दीपिका सार्वजनिक तौर पर कई बार समारोहों में कम कपड़ों में जाती हैं तो उन्हें अख़बार के ट्वीट पर हो-हल्ला नहीं मचाना चाहिए.
कुछ लोगों ने कहा कि दीपिका ने बेकार की बात पर शोर-शराबा कर अपना ख़ुद का मज़ाक बना दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.