पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 52वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हरा दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए इस मैच में CSK को जीत के लिए 163 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 128 रन ही बना सकी। ये जीत दिल्ली की टीम के लिए सिर्फ मनोबल बढ़ाने वाली रही, क्योंकि प्ले ऑफ की दौड़ से वो पहले ही बाहर हो चुकी है। हालांकि इस हार की वजह से चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर नहीं पहुंच सकी। उसके 13 मैचों में 16 प्वाइंट हैं, जबकि हैदराबाद के इतने ही मैचों में 18 प्वाइंट हैं। इस मैच में चेन्नई टीम के कप्तान एमएस धोनी की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही, वे 23 बॉल पर सिर्फ 17 रन ही बना सके। मैच खत्म होने के बाद जब धोनी मैदान पर खड़े हुए थे तभी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के को-ओनर किरण गांधी उनसे मिलने आ गए। इसके बाद धोनी ने गांधी को उनकी टीम की जीत की बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में किरण गांधी के GMR ग्रुप के अलावा JSW स्पोर्ट्स ग्रुप की हिस्सेदारी है। GMR ग्रुप एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है।
मैच समरीः
दिल्ली डेयरडेविल्स- 162/5 (20 ओवर) (ऋषभ- 38, शंकर- 36*, हर्षल- 36*)
चेन्नई सुपर किंग्स- 128/6 (20 ओवर) (रायुडू- 50, जडेजा- 27*, धोनी-17)
MoM- हर्षल पटेल (36* रन और 1/23 विकेट)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.