पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद। सेक्टर-55 थाना एरिया में नेशनल हाईवे किनारे कबाड़ी के गोदाम में बुधवार रात दिल्ली की एक युवती (24 साल) से पांच युवकों ने गैंगरेप किया। युवती को इससे पहले नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिलाई गई थी। होश में आने पर युवती ने पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-55 थाना पुलिस मौके पर आई और युवती का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया। एनआईटी की महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पता लगा है पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के पिता का हो चुका है मर्डर...
- पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के पिता का पिछले दिनों दिल्ली में मर्डर हो चुका है। इसकी जान पहचान कुछ दिन पहले सेक्टर-55 थाना एरिया में रहने वाले नवाब नामक युवक से हुई।
- उसने इस केस में युवती की मदद करने का भरोसा दिया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। बुधवार शाम युवती को बदरपुर बॉर्डर के पास बुला लिया गया।
- यहां नवाब गाड़ी से उसे नेशनल हाईवे किनारे एक कबाड़ी के गोदाम के अंदर ले आया। वहां नवाब के चार और दोस्त मौजूद थे।
- इन्होंने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे युवती को होश नहीं रहा। आरोप है पांचों युवकों ने उसके साथ रेप किया। होश में आने पर युवती को इस बारे में पता लगा।
- उसने विरोध किया तो युवकों ने धमकी दी। युवकों के नाम नवाब, गफ्फार, साबिर, मुदीन और जितेंद्र पता लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- एनआईटी महिला सेल इंचार्ज सुशीला ने बताया कि युवती के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.