पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली : मुख्य सचिव पर हमले में केजरीवाल से पूछताछ

दिल्ली : मुख्य सचिव पर हमले में केजरीवाल से पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली : मुख्य सचिव पर हमले में केजरीवाल से पूछताछ

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शाम करीब 5 बजे पूछताछ शुरू हुई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन व चार निरीक्षक रैंक के अधिकारियों के साथ केजरीवाल के घर में दाखिल हुए ।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री के कमरे में छह से सात वकील थे।
अधिकारी ने कहा कि पूरी पूछताछ की प्रक्रिया की पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
केजरीवाल के घर के बाहर करीब एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे।
मुख्य सचिव ने 20 फरवरी को आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों ने केजरीवाल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास पर उन पर हमला किया। इन विधायकों में अमानतउल्ला खान व प्रकाश जरवाल शामिल थे। इन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...