पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली : तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर लड़की की मौत, भाई घायल (लीड 1)

दिल्ली : तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर लड़की की मौत, भाई घायल (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली : तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर लड़की की मौत, भाई घायल (लीड-1)

यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई जब राजू (14) और इशरत (12) शाहीन बाग के पास सरिता विहार स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। शाहीन बाग के निकट सरिता विहार में एक बस से आगे निकलने के दौरान डंपर की बस से टक्कर के बाद डंपर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और राजू और इशरत इसकी चपेट में आ गए।
पुलिस उप आयुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, \"\"आरोपी चालक पुष्पेंद्र को राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।\"\"
दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इशरत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजू का इलाज चल रहा है।
दोनों का संबंध झुग्गी बस्ती से है और वे नूर नगर के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...