पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है.
इस बार मुख्य मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है, हालांकि कांग्रेस के होने से मुक़ाबला त्रिकोणीय है.
तमाम एग्ज़िट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार अरविंद केजरीवाल हैं.
केजरीवाल पिछले चुनाव के बाद 49 दिनों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे.
सीटों का गणितपिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार चुनाव बाद के एग्ज़िट पोल में पार्टी को बहुमत के क़रीब दिखाया गया है.
वहीं भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 31 सीटें मिली थीं, लेकिन चुनाव बाद एग्ज़िट पोल के मुताबिक़ पार्टी को कम सीटें मिल रही हैं.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किरण बेदी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं.
कांग्रेस को पिछले विधानसभा में आठ सीटें मिली थीं, लेकिन तमाम सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कांग्रेस को इस बार काफ़ी कम सीटें ही मिलती दिख रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.