पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनपर \'आप\' की लहर का भी असर नहीं

जिनपर \'आप\' की लहर का भी असर नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संदीप राय

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को \'लहर\' कहा जा रहा है, लेकिन इस लहर में भी कुछ दिल्लीवासियों को कोई भी दल पसंद नहीं आया.

भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक़, इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी, इंडियन नेशनल लोक दल और शिरोमणि अकाली दल जैसी पुरानी पार्टियों के मुक़ाबले कुछ हज़ार ही कम वोट मिले.

आयोग की वेबसाइट के अनुसार, इस चुनाव में नोटा पर कुल 35 हज़ार 924 वोट पड़े. यह कुल मतदान का 0.4 प्रतिशत है.

शिरोमणि अकाली दल को नोटा से थोड़ा ही ज़्यादा यानी 44 हज़ार 880 वोट (0.5 प्रतिशत) मिले.

इंडियन नेशनल लोकदल को 54 हज़ार 464 वोट यानी 0.6 प्रतिशत वोट मिले.

इस चुनाव में कांग्रेस की तरह ही बसपा को भी काफ़ी नुक़सान उठना पड़ा और उसे एक लाख 17 हज़ार 124 वोट (1.3 प्रतिशत) मिले.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)